Breaking News

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत सकरन में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

 


ब्यूरो रिपोर्ट सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️

सीतापुर, 22 जुलाई। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत बुधवार को विकासखंड सकरन के ब्लॉक सभागार सांडा में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत सहायकों एवं संबंधित कर्मियों को ग्राम विकास योजनाओं, नई तकनीकों एवं सरकारी पोर्टलों की जानकारी देकर पंचायतों के समग्र विकास को गति प्रदान करना रहा।

प्रशिक्षण शिविर में पंचायत डेवलपमेंट प्लान, पीपल्स प्लान कैंपेन, ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान, ब्लॉक पंचायत डेवलपमेंट प्लान तथा जिला पंचायत डेवलपमेंट प्लान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान 'पोर्टल सभासार AI वर्जन' तथा 'पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0' के संबंध में भी प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, लघु एवं कुटीर उद्योग, ग्रामीण आवास, मत्स्य पालन, कृषि विस्तार, भूमि सुधार, मृदा परीक्षण, पशुपालन, जल संरक्षण तथा ग्रामीण विद्युतीकरण जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

प्रशिक्षण सत्र में अनुराग बाजपेयी एवं अमित शुक्ला ने पंचायत सहायकों को विभिन्न योजनाओं एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम में सचिव संघ के अध्यक्ष अजीत यादव, उमाकांत, शैलेंद्र दीक्षित, प्रदीप चौधरी, अनूप वर्मा, कीर्ति वर्मा, अमन वर्मा, राम निवास मिश्रा, पवन कुमार, अंकित वर्मा, संजय निषाद, आदर्श वर्मा, प्रतीक्षा, रिंकी सहित विकासखंड के सभी पंचायत सहायक उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से पंचायत प्रतिनिधियों एवं सहायकों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments