✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने कदम का पौधा लगाकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
शाहजहाँपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन जनपद न्यायालय परिसर में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने की। उन्होंने कदम का पौधा रोपित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेन्द्र कुमार तृतीय ने कचनार का पौधा लगाया। इसके बाद एमएसीटी के प्रधान न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान अहमद सहित विभिन्न न्यायिक अधिकारियों ने पौधरोपण किया।
जनपद न्यायाधीश ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं। पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलित जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए।
कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, पीएलवी एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments