Breaking News

थाना रोजा में कांवड़ यात्रा को लेकर गोष्ठी आयोजित, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन के लिए पुलिस ने दिए दिशा-निर्देश

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 29 जुलाई। आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना रोजा परिसर में क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता में कांवड़ जत्थेदारों, ग्राम प्रधानों, डीजे संचालकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।

शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह बैठक पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित पक्षों से आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने की अपील की गई।

बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा के लिए निर्धारित मार्गों का पालन करने, यातायात व्यवस्था में सहयोग करने, डीजे की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने तथा किसी भी प्रकार के भड़काऊ गीत, नारे अथवा आपत्तिजनक गतिविधियों से दूर रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई।

पुलिस अधिकारियों ने मीडिया प्रतिनिधियों से भी सत्य एवं सकारात्मक सूचनाओं का प्रसार कर जनसहयोग बढ़ाने का अनुरोध किया। बैठक में उपस्थित कांवड़ जत्थेदारों, ग्राम प्रधानों एवं डीजे संचालकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का आश्वासन दिया।

नोट: यह समाचार शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments