Breaking News

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नए मुख्यालय का किया लोकार्पण

 

✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश

 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ में ₹200 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सशक्त एवं जनहितकारी बनाया जाएगा, जिससे आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले एसडीआरएफ (SDRF), पीएसी (PAC) तथा अग्निशमन सेवा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी जवानों एवं अधिकारियों के समर्पण, साहस और सेवा भावना की सराहना करते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments