जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ, 22 जुलाई। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की काकोरी पुलिस ने एक हमले एवं लूट के मामले में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पर्स, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड तथा ₹4,000 नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को वादी जितेन्द्र सिंह की शिकायत पर थाना काकोरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने वादी एवं उसके साथियों पर जान से मारने की नीयत से हमला किया, लाइसेंसी पिस्टल छीन ली, कई राउंड फायरिंग की तथा मोबाइल फोन भी छीनकर फरार हो गए।
घटना के खुलासे के लिए थाना काकोरी पुलिस एवं पश्चिमी जोन की सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। मुखबिर की सूचना पर चिलौली एवं बबुरियाखेड़ा अंडरपास क्षेत्र में घेराबंदी कर विनय राजपूत, अंकित राजपूत, विनय कुमार रावत, मोहित यादव तथा पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी में एक पर्स, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड तथा ₹4,000 नकद बरामद हुए। पुलिस ने सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ के विरुद्ध पूर्व से हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, शस्त्र अधिनियम तथा अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतीशचन्द्र राठौर, उपनिरीक्षक अमित कुमार, अंकित यादव, सुरजीत कुशवाहा, हेड कांस्टेबल इरशाद अंसारी, कांस्टेबल अजीत कुमार, गौरव भदौरिया, रवीन्द्र कुमार एवं देवांग खोखर सहित थाना काकोरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं पश्चिमी जोन की सर्विलांस टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित कुमार, मुख्य आरक्षी शमीम अहमद, वीर सिंह, प्रदीप तिवारी तथा आरक्षी आशीष कुशवाहा ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी में अहम योगदान दिया।
नोट: यह समाचार पुलिस की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। आरोप पुलिस की जांच एवं दर्ज मुकदमे के अनुसार हैं। मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments