स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से 02 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के साथ जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों को पूरी सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों के प्रवेश एवं निकास द्वार, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की आवाजाही, पार्किंग व्यवस्था तथा आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों और अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
शाहजहाँपुर पुलिस ने बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की गई है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें, अनुशासन बनाए रखें तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की भी अपील की गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments