🚨 उन्नाव: पथरहा-पटकापुर के बीच नाले में उतराता मिला शव, मचा हड़कंप

 

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️

सोहरामऊ, उन्नाव। थाना सोहरामऊ क्षेत्र के पथरहा और पटकापुर गांव के बीच मंगलवार सुबह नाले में एक शव उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

शव नाले तक कैसे पहुंचा और व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

पुलिस द्वारा मृतक की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Previous Post Next Post