जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। थाना काकोरी क्षेत्र के इटगांव स्थित देशी शराब के ठेके पर शराब पीने के दौरान दो लोगों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद के दौरान मुनेश्वर प्रसाद, निवासी बरकताबाद, थाना काकोरी पर ब्लेड से हमला किए जाने की सूचना है।
बताया गया कि मुनेश्वर प्रसाद की दिलीप कुमार पाल, निवासी इटगांव, थाना काकोरी के साथ कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान ब्लेड से हमला कर मुनेश्वर प्रसाद की गर्दन पर चोट पहुंचाई गई।
घायल मुनेश्वर प्रसाद को उपचार के लिए सीएचसी काकोरी ले जाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामले में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
श्रेणी
लखनऊ
