यूपी सरकार के राज्य मंत्री राकेश कुमार राठौर ‘गुरु’ का 20 सितंबर को तीन जिलों का दौरा, शाहजहाँपुर में जनसभा में होंगे शामिल


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर/सीतापुर/फर्रुखाबाद, 19 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के राज्य मंत्री राकेश कुमार राठौर ‘गुरु’ का 20 सितंबर 2026 को सीतापुर, फर्रुखाबाद और शाहजहाँपुर का दौरा प्रस्तावित है। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मंत्री रविवार सुबह 8 बजे सीतापुर स्थित निरीक्षण भवन से स्टाफ कार द्वारा फर्रुखाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। रास्ते में रामकोट, मिश्रिख और हरदोई होते हुए करीब 11 बजे निरीक्षण भवन, फर्रुखाबाद पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां वे कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात और वार्ता करेंगे।

इसके बाद 11:30 बजे फर्रुखाबाद से प्रस्थान कर करीब 11:45 बजे उत्सव गेस्ट हाउस, बदपुर देवी मंदिर के पास पहुंचेंगे। यहां राठौर-साहू समाज फर्रुखाबाद के 35वें वार्षिक अधिवेशन एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने का कार्यक्रम है।

कार्यक्रम के अनुसार मंत्री दोपहर 12:45 बजे फर्रुखाबाद से प्रस्थान करेंगे और करीब 1 बजे फतेहगढ़ चौराहा स्थित गुप्ता साइकिल स्टोर के सामने पहुंचेंगे। यहां स्वर्गीय इन्द्र राठौर के निज आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने का कार्यक्रम है।

इसके बाद मंत्री करीब 1:15 बजे शाहजहाँपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। निर्धारित मार्ग के अनुसार वे अल्लागंज, जलालाबाद रोड और खेड़पुर चौराहा होते हुए तिलहर सिटी बाईपास से शाहजहाँपुर पहुंचेंगे।

निगोही में जनसभा एवं सम्मान समारोह में होंगे शामिल

कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री राकेश कुमार राठौर ‘गुरु’ दोपहर 3:15 बजे रामलीला मैदान, नगर पंचायत निगोही, शाहजहाँपुर पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा एवं सम्मान समारोह में प्रतिभाग करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

इसके बाद शाम 4 बजे शाहजहाँपुर से सीतापुर के लिए प्रस्थान करने और करीब 6:30 बजे निरीक्षण भवन, सीतापुर पहुंचने का कार्यक्रम जारी किया गया है, जहां रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।

जारी कार्यक्रम में यह भी उल्लेख है कि इसके बाद का कार्यक्रम राज्य मंत्री के निर्देशानुसार जारी किया जाएगा।

Previous Post Next Post