लखनऊ: 8 घंटे में लूट का खुलासा, शातिर लुटेरा गिरफ्तार

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। विभूतिखंड पुलिस ने महिला से मंगलसूत्र लूट की घटना का महज 8 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान इमरान हुसैन उर्फ शानू (35) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पॉलिटेक्निक चौराहे के पास बूमबूम कैफे के सामने महिला को धक्का देकर उसका मंगलसूत्र लूट लिया था। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कथित रूप से लूटा गया मंगलसूत्र, लॉकेट और 6,560 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

कार्रवाई में उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक चेरियन सिंह, उपनिरीक्षक गौरव कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल दीपक गंगवार, कांस्टेबल आशीर्वाद गौतम और हेड कांस्टेबल अशोक कुमार मिश्रा शामिल रहे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Previous Post Next Post