स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर विधवा पेंशन दिलाने के नाम पर महिला से आधार कार्ड, पैन कार्ड और सिम लेकर उसके बैंक खाते से कथित तौर पर करीब 5 लाख रुपये निकालने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, दिनांक 15 जुलाई 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना रामचन्द्र मिशन में मु0अ0सं0 140/26, धारा 318(4)/351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त नमन पुत्र त्रिलोकी सिंह, निवासी ग्राम रौसर कोठी, ने विधवा पेंशन दिलाने के नाम पर वादिनी के आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं सिम ओटीपी से संबंधित जानकारी प्राप्त की और धीरे-धीरे उसके बैंक खाते से करीब पांच लाख रुपये निकाल लिए।
आरोप है कि जब वादिनी को मामले की जानकारी हुई और उसने अभियुक्त से रकम वापस मांगी तो उसने पैसे वापस नहीं किए। वहीं, वादिनी के पुत्र द्वारा फोन कर रकम वापस करने की मांग किए जाने पर कथित रूप से जान से मारने की धमकी भी दी गई।
मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार दिनांक 12 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त नमन पुत्र त्रिलोकी सिंह को भट्टा चौराहा, रौसर कोठी से रात करीब 11 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
नमन पुत्र त्रिलोकी सिंह, निवासी ग्राम रौसर कोठी, थाना रामचन्द्र मिशन, जनपद शाहजहाँपुर।
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 140/26, धारा 318(4)/351(3) बीएनएस, थाना रामचन्द्र मिशन, जनपद शाहजहाँपुर।
गिरफ्तारी का स्थान एवं समय:
12 सितंबर 2026, रात करीब 11 बजे, भट्टा चौराहा रौसर कोठी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक श्री हरीश कुमार
उ0नि0 श्री सुनील कुमार मौर्य
उ0नि0 श्री अशोक कुमार
का0 अमित कुमार
