लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। जनकल्याण, सुरक्षा एवं समृद्धि के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

जनता दर्शन के दौरान नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संबंधित लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता, तत्परता और पारदर्शिता बरतने को कहा। उन्होंने पात्र लोगों की समस्याओं का नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

#YogiAdityanath #JantaDarshan #Lucknow #UttarPradesh #CMYogi #जनता_दर्शन #मुख्यमंत्री_योगी

Previous Post Next Post