ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️
उन्नाव। दीपावली के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने अपनी धर्मपत्नी नीतू सिंह एवं परिवार के साथ सफीपुर तहसील क्षेत्र के तकिया निगोही स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ खुशियां साझा कीं।
इस दौरान एसएसपी ने वृद्धजनों के साथ बैठकर भोजन किया और उन्हें मिठाई एवं उपहार भेंट किए। उन्होंने बुजुर्गों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ त्योहार की खुशियां बांटीं।
एसएसपी और उनके परिवार के इस आत्मीय प्रयास से वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच त्योहार का माहौल और भी खुशनुमा हो गया।
सच की आवाज़ वेब न्यूज़
श्रेणी
उन्नाव
