UP : बरेली में फिजियोथेरेपिस्ट युवती ने कैंट थाने में प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि तीन साल लिव-इन रिलेशन (सहमति संबंध) के बाद प्रेमी ने उसे ठुकरा दिया। युवती ने प्रेमी पर दुष्कर्म और उसके घरवालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि कासिम हसन से उसका प्रेम प्रसंग था। पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से कासिम की सिंचाई विभाग में नौकरी लग गई तो घरवालों ने रिश्ता पक्का कर दिया था। इसके बाद कासिम के भाई शफीकुल, नाजिल और भाभी सोनम का उसके घर आना-जाना हो गया। कासिम शादी का वादा कर तीन साल तक संबंध बनाता रहा। बाद में कासिम ने भाई और भाभी के दबाव में निकाह से इन्कार कर दिया।
#UttarPradesh #Lovestory
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments