पुलिस की तत्परता से सकुशल परिजनों को मिली खोयी हुई बच्ची

 


ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर की आदर्श विहार कॉलोनी से मिली अज्ञात बच्ची की पहचान कर ली गई है। बच्ची का नाम सुनैना (उम्र लगभग 4 वर्ष) बताया गया है।


जानकारी के अनुसार, सुनैना अपने पिता मुकेश रावत पुत्र हीरालाल रावत एवं दादा हीरालाल रावत के साथ आदर्श विहार, बुद्धेश्वर में सुदामा होटल वाली गली स्थित किराए के मकान में रहती है। परिवार का स्थायी पता ग्राम हसनखेड़ा, थाना सफीपुर, जनपद उन्नाव है।


बताया गया कि बच्ची के पिता काम पर गए हुए थे और बच्ची घर पर अपने दादा के साथ थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह घर से काफी दूर निकल गई।


सूचना मिलने के बाद बच्ची की पहचान कर उसके परिजनों का पता लगाया गया। बाद में बच्ची को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

Previous Post Next Post