Breaking News

अपडेट: किसान पथ हादसे में पांच घायल, एक कार में फंसा—रेस्क्यू के बाद ट्रॉमा सेंटर भेजा गया


ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के आउटर रिंग रोड (किसान पथ) स्थित उदित खेड़ा अंडरपास के पास सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में नया अपडेट सामने आया है। एंडेवर कार (UP-32 EW 1111) ट्रक (UP-34 BT 1914) में पीछे से जा घुसी, जिसमें कुल पांच लोग सवार थे।

पांचों घायल, एक की हालत गंभीर
हादसे में कार सवार सभी पांच लोग घायल हुए हैं। चार घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया, जबकि एक युवक कार में बुरी तरह फंस गया था, जिसे बाद में रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस-एसडीआरएफ की संयुक्त कार्रवाई
कार में फंसे युवक को निकालने के लिए पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

घायलों की पहचान
घायलों में उजैफा पुत्र अनीश निवासी भटगांव, थाना बंथरा (लखनऊ) शामिल हैं, जो अपने साथियों फैजान, नूर, जीशान आगरा से लौट रहे थे।

पुलिस की तत्परता से बची जानें
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और तेजी से राहत कार्य शुरू किया। घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments