UP में मेरठ के जिम ट्रेनर दीपक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दीपक का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पिता हवा सिंह तेवतिया ही निकला। सेवानिवृत सैन्यकर्मी पिता ने देहरादून से चाकू खरीदा था। जिससे बेटे का क़त्ल किया गया।
मेरठ के गंगानगर क्षेत्र के ईशापुरम में 15 दिन पूर्व घर में हुई जिम ट्रेनर दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि दीपक अक्सर मां से झगड़ा करता था। मकान अपने नाम कराने के विवाद में उसने पिता का गिरेबां तक पकड़ लिया था। इसी के चलते पिता ने चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।
108 ईशापुरम कॉलोनी निवासी 11 जाट रेजीमेंट से सेवानिवृत हवलदार हवा सिंह तेवतिया दौराला चीनी मिल में नौकरी करते हैं। बड़ा बेटा दीपक जिम ट्रेनर था। छोटा बेटा पंकज सेना में कश्मीर में तैनात है। एक मई की शाम दीपक के पेट में चाकू लग गया था।पत्नि ने FIR कराई थी... अब क़ातिल पिता अरेस्ट है।
#Meerut #UP
प्रधान सम्पादक मो शोएब ✍️
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments