Breaking News

परिजनों से बिछड़ी 5 वर्षीय मासूम 'छवि'; दुबग्गा पुलिस ने सुरक्षित संरक्षण में लिया, मदद की अपील


⚠️ न्यूज़ अलर्ट: बच्ची की पहचान में करें सहयोग ⚠️

ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश (जिला संवाददाता), लखनऊ ✍️

लखनऊ | 01 मई, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज़ - जन सरोकार

खनऊ के थाना दुबग्गा क्षेत्र में एक मासूम बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गई है। पुलिस टीम ने बच्ची को अपनी देखरेख में सुरक्षित रखा है और उसके माता-पिता तक पहुँचाने के लिए आम जनमानस से सहयोग की अपील की है। बच्ची द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर पुलिस उसके घर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

बच्ची का संक्षिप्त विवरण:
नाम: छवि (उम्र करीब 05 वर्ष)
माता का नाम: अनुष्का चौरसिया
पिता का नाम: सर्वेश चौरसिया
पता (बच्ची के अनुसार): ग्राम चन्दापुर

संपर्क सूत्र:
यदि किसी व्यक्ति या थाने को इस बच्ची के परिजनों के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल थाना कार्यालय दुबग्गा के सीयूजी नंबर पर संपर्क करें:
📞 7839861341

पुलिस की अपील: थाना दुबग्गा पुलिस इस मासूम को उसके घर पहुँचाने के लिए मुस्तैद है। सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संपर्कों के माध्यम से इस सूचना को अधिक से अधिक प्रसारित करें ताकि बच्ची जल्द से जल्द अपने माता-पिता की गोद में पहुँच सके।

"सच की आवाज वेब न्यूज़" इस बच्ची की सुरक्षित घर वापसी की कामना करता है। मानवता के नाते इस संदेश को आगे बढ़ाएं।

"सत्य के साथ, सेवा का हाथ - सच की आवाज वेब न्यूज़"

Post a Comment

0 Comments