ब्यूरो रिपोर्ट सच की आवाज वेब न्यूज ✍️
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां में हड़कंप मच गया. इसकी जांच महाराष्ट्र एटीएस और पुलिस ने शुरू की थी आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला का नाम फातिमा खान है। महाराष्ट्र एटीएस ने उल्हासनगर से फातिमा को हिरासत में लिया है। पूछताछ में पता चला है कि 24 साल की फातिमा ने आईटी विषय से बीएससी की है और उसकी मानसिक स्थिति दुरुस्त नहीं है। फातिमा ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।
उत्तरप्रदेश की जांच एजेंसियों समेत यूपी पुलिस धमकी देने वाले आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। फातिमा की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है। यह घटना उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाती है।
इसी तरह की घटनाएं पहले भी हुई हैं, जैसे कि सलमान खान को धमकी देने वाला जमशेद पालोजा ,और एयरलाइन।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments