जनपद मेरठ। ब्यूरो रिपोर्ट तशरीफ़ अली बुधवार 8 जनवरी 2025 को आदरणीय उपनिदेशक पंचायत मेरठ मंडल मेरठ। के कुशल निर्देशन में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में सुशासन और आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे पर केंद्रित करने हेतु पी.डी.आई एवं सतत विकास लक्ष्य का स्थानीयकरण विषयों पर जनपद बुलंदशहर के विकास खंड बी.बी नगर के खंड विकास अधिकारी सहेंद्र कुमार सिंह एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में समस्त प्रतिभागियों एवं ग्राम प्रधानों को माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में
1-उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1947 की धारा 15 के अनुसार ग्राम पंचायत के कार्य I
2-उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा 95 (1) (छ) के प्रावधान अनुसार प्रधान को पद से हटाया जाना I
3-ग्राम प्रधान को स्वयं के आयकर रिटर्न दाखिल किए जाने की जानकारी I
4-महिला ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के संबंध में विशेष रूप से जानकारी I
पंचायती राज की व्यवस्था उसकी संरचना,ग्राम पंचायत की कार्य प्रणाली ग्राम पंचायत एवं ग्राम सभा की जानकारी पंचायत विकास सूचकांक (पीडीआई) सतत विकास लक्ष्यो का स्थानीयकरण (एलएसडीजी) आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव एवं सुशासन वाला गांव तथा पंचायत की भूमिका आदि विषयों पर मास्टर ट्रेनर नरेंद्र सिंह,ओमेंद्र कुमार तथा डॉ.दीपक सिंह,वरिष्ठ फैकल्टी डी.पी.आर.सी हापुड़ द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान जनपद बुलंदशहर के ब्लॉक बीबी नगर के ग्राम प्रधानगण एवं सचिव गण आदि मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments