सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गांव में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास 45 वर्षीय कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब कन्हैयालाल अपनी भतीजी के तिलक समारोह से वापस लौट रहे थे। गांव के ही एक व्यक्ति शैलेन्द्र ने पहले उनकी बाइक के सामने डंडा डालकर उन्हें गिरा दिया। फिर बांके से उनके सिर पर वार कर दिया। इस हमले में मौके पर ही कन्हैयालाल की मृत्यु हो गई।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को इस हत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों में इस घटना से दहशत का माहौल है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments