विशेष संवाददाता लखनऊ
लखनऊ: नगर पंचायत बंथरा क्षेत्र के किशनपुर कौड़िया गांव में उचित दर विक्रेता श्रीपाल द्वारा मनमाने तरीके से राशन वितरण किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें निर्धारित मात्रा से 2 से 3 किलो तक कम राशन दिया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, जब वे पूरा राशन मांगते हैं तो कोटेदार द्वारा धमकाया जाता है और गाली-गलौज की जाती है। कुछ लोगों को चेतावनी दी गई कि यदि उन्होंने विरोध किया तो उनका नाम सूची से हटा दिया जाएगा। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग पीड़ित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उचित दर विक्रेता की जांच करने और इस घोटाले पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की अपेक्षा की जा रही है।
ग्रामीणों की अपील: शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से अपील की है कि राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए और दोषी कोटेदार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments