ब्यूरो रिपोर्ट रजत पांडेय
सरोजनीनगर : राजधानी लखनऊ के अंतर्गत बंथरा थाने के सरकारी क्वार्टर में रविवार को एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिपाही एसीपी कृष्णा नगर कार्यालय में तैनात था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया, सिपाही बिजनौर जिले के नहटौर में रहने वाला 2019 बैच का सिपाही अजय सैनी (27) की पिछले करीब 10 माह से सरोजनी नगर थाने में तैनाती हुई थी। वह अपनी पत्नी काजल और करीब ढाई माह की बच्ची के साथ बंथरा थाने के सरकारी क्वार्टर में रहता था। उस दिन रविवार को उसकी छुट्टी थी। दोपहर करीब 2 बजे सिपाही अजय सैनी का किसी बात को लेकर पत्नी काजल से विवाद हो गया। नाराज अजय ने पत्नी को कमरे के अंदर से बंद कर दिया। बरामदे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटक गया। काजल ने कमरे की खिड़की से उसे लटका देखा तो खिड़की का शीशा तोड़ा और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। बंथरा प्रभारी निरीक्षक राम सिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और अजय को लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया। लेकिन घर वाले अपोलो हॉस्पिटल ले गये। जहां कुछ देर इलाज के बाद डॉक्टरों ने सिपाही अजय को मृत घोषित कर दिया।एसीपी कृष्णा नगर सौम्या पांडेय ने बताया कि मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह से तंग होकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments