शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में SWAT टीम, सर्विलांस सेल और थाना जलालाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक तस्कर को 1 किलो अफीम, 19,200 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी और बरामदगी:
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ग्राम अतीवरा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुल से 120 कदम की दूरी पर संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए रात 9:09 बजे आरोपी मोनू गुप्ता (निवासी नौसारा दयालनगर, थाना जलालाबाद) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 1 किलो फाइन क्वालिटी अफीम, 19,200 रुपये नगद और एक रेडमी टच स्क्रीन मोबाइल बरामद हुआ।
मामला दर्ज, कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी
गिरफ्तार आरोपी मोनू गुप्ता के खिलाफ थाना जलालाबाद में NDPS एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सख्त अभियान जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments