![]() |
विनम्र श्रद्धांजलि
ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता की रिपोर्ट
सीतापुर बिसवां: सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के पूर्व प्रदेश निरीक्षक, क्षेत्रीय बालिका प्रमुख एवं सरस्वती शिशु मंदिर सन्देश के प्रधान संपादक श्री उमाशंकर मिश्र जी की धर्मपत्नी श्रीमती रीता मिश्रा के आकस्मिक निधन से सरस्वती शिशु मंदिर बिसवां का आचार्य परिवार एवं प्रबंध समिति परिवार शोकाकुल है।
विद्यालय परिवार ने शोक सभा आयोजित कर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। समस्त विद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शोक की इस घड़ी में विद्यालय परिवार और समस्त शिक्षण समुदाय स्व. श्रीमती रीता मिश्रा जी के परिजनों के साथ खड़ा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments