ब्यूरो रिपोर्ट अमित गुप्ता
सीतापुर: जिले के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक नवविवाहित दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मोहल्ला बाटी निवासी आशीष चौरसिया (22) और उनकी पत्नी नैंसी वर्मा (20) ने शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि को घर की छत पर एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
शनिवार सुबह जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर दोनों के शव फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद कोतवाली प्रभारी विजयेन्द्र सिंह और क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार यादव मौके पर पहुंचे।
मृतक आशीष पानीपत में काम करता था और तीन महीने पहले घर आया था। एक माह पूर्व ही उसने नैंसी से प्रेम विवाह किया था और दोनों साथ में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे थे। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस ने शवों का पंचनामा कर फॉरेंसिक टीम को जानकारी दी और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले में मातम पसर गया, वहीं परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments