ब्यूरो रिपोर्ट योगेंद्र सिंह
शाहजहांपुर, 21 मार्च – कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा करते हुए शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे प्राथमिकता के आधार पर ऋण स्वीकृत कर आवंटन सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 24 मार्च तक प्रत्येक बैंक शाखा को कम से कम दो नए ऋण स्वीकृत कर वितरित करना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि योजना शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments