योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। थाना कटरा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में थाना कटरा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
28 मार्च 2025 को पीड़िता ने थाना कटरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि अभियुक्त सुखदेव पुत्र पुत्तूलाल (निवासी मोहल्ला कायस्थान, कस्बा व थाना कटरा, जिला शाहजहांपुर) ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में मु०अ०सं० 151/2025 धारा 333/351(2)/64(2)(m) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
थाना कटरा पुलिस को 30 मार्च 2025 को सुबह 10:20 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त भागने की फिराक में है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिउरा मोड़ के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त सुखदेव के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें –
पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments