योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने परमवीर चक्र नायक जदूनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, हथौड़ा बुजुर्ग में ₹34.22 करोड़ की लागत से होने वाले जीर्णोद्धार कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नारियल तोड़ा और रिमोट के माध्यम से शिलापट का अनावरण किया।
इस परियोजना के तहत स्टेडियम में निम्नलिखित सुविधाओं का निर्माण एवं नवीनीकरण किया जाएगा:
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने खिलाड़ियों को 100 स्पोर्ट्स किट देने एवं एक ओपन जिम स्थापित करने की घोषणा की।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं खेल जगत से जुड़े अधिकारी व खिलाड़ी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी ने किया, जबकि अंत में जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बलिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments