शाहजहाँपुर। अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना निगोही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहरण एवं पाक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री प्रयांक जैन के कुशल निर्देशन में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना निगोही क्षेत्र के निवासी उदयवीर तिवारी ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण का मुकदमा थाना निगोही में दर्ज कराया था। मामला मु0अ0सं0 147/2025 धारा 137(2) भा0द0सं0 के तहत पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराए, जिसके आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं 87/65(1)/351(3) भा0द0सं0 एवं 3/4(2) पाक्सो एक्ट जोड़ी गईं। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य संकलित किए गए, जिनके आधार पर आरोपी आदिल पुत्र तारिक अली की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
गोपनीय सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक निगोही विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार, 29 मार्च 2025 को निगोही-पुवाया रोड स्थित उदारा मोड़ से आरोपी आदिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार शाहजहाँपुर भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं—
पुलिस की इस त्वरित एवं सटीक कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, और कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments