ब्यूरो रिपोर्ट– योगेंद्र सिंह यादव
शाहजहांपुर, 26 मार्च 2025: उत्तर प्रदेश सरकार की यातायात सुरक्षा और जागरूकता को लेकर चलाई जा रही मुहिम के तहत आज यातायात पुलिस, जनपद शाहजहांपुर द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।
इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में यातायात उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई, जहां लोगों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व सहित विभिन्न यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
सड़क सुरक्षा को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए खराब ब्रेक, लाइसेंस न होना, लालबत्ती तोड़ना और निर्धारित गति से अधिक वाहन चलाने जैसे नियमों के उल्लंघन पर विशेष जानकारी दी गई। वहीं, यातायात नियमों का पालन करने वालों को पुलिस द्वारा पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।
यातायात पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य जनता को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना था। इस अवसर पर यातायात विभाग के कई अधिकारी और आमजन मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments