ब्यूरो रिपोर्ट: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस, SWAT (SOG) टीम व सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 10 ग्राम अवैध अफीम, एक कार, एक एंड्रॉयड मोबाइल व 2700 रुपये नकद बरामद किए हैं।
श्री राजेश द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर, के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रोजा पुलिस, SWAT टीम व सर्विलांस सेल को यह सफलता मिली।
दिनांक 29 मार्च 2025 को सुबह 10:45 बजे मुखबिर की सूचना पर होंडा ब्रिज के पास बने ब्रेकर के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 10 ग्राम अवैध अफीम, एक हुंडई आई-20 कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UP27AA8896), एक ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल व 2700 रुपये नकद बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/18 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अदालत में पेश किया जा रहा है।
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने इस सफल अभियान के लिए थाना रोजा पुलिस, SWAT टीम व सर्विलांस सेल की सराहना की और पूरी टीम को प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की।
पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है। शहर में अवैध नशे के कारोबार को रोकने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
0 Comments