विशेष संवाददाता, लखनऊ
लखनऊ। सरोजनीनगर क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शनिवार को के-950, विधायक आवास, आशियाना में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान ताराशक्ति केंद्रों से जुड़ी सैकड़ों मातृशक्ति को सम्मानित किया। यह आयोजन नारी सशक्तिकरण को समर्पित रहा, जिसमें महिलाओं की सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक भूमिका की सराहना की गई।
अपने संबोधन में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मातृशक्ति हमारे समाज की रीढ़ हैं। ताराशक्ति केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वे न केवल अपने परिवार को, बल्कि समग्र समाज को सशक्त बनाने में भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सभी महिलाओं को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान को नमन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ महिला उद्यमिता को लेकर संवाद भी हुआ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments