शशांक मिश्रा की रिपोर्ट, लखनऊ
लखनऊ। नगर निगम क्षेत्र के जोन-2 अंतर्गत मालवीय नगर वार्ड में शनिवार को स्वच्छता को लेकर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में वार्ड पार्षद सुश्री ममता चौधरी, जेडएसओ श्री आर.एस. यादव, एसएफआई श्री राजेश कुशवाह तथा आईईसी टीम के सभी सदस्य मौजूद रहे।
अभियान के तहत काली बस्ती क्षेत्र को एक विशेष प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया, जहां व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया गया। अभियान में 30 सफाई कर्मचारियों की टीम ने भाग लिया, जिन्होंने वार्ड की सभी नालियों की गहराई से सफाई की और कूड़े के ढेरों को चिन्हित स्थानों तक पहुंचाया।
इस अभियान को स्थानीय निवासियों का भी सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। अभियान के दौरान आईईसी टीम द्वारा लोगों को नालियों में कचरा न फेंकने की सलाह दी गई और कचरा अलगाव के लाभ तथा पर्यावरण पर इसके प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया।
स्थानीय स्तर पर इस पहल को सराहना मिल रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस तरह के अभियान वार्ड की स्वच्छता और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments