बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नाथनगरी बरेली में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर अत्याधुनिक जीवन रक्षक सुविधाओं से लैस नई एम्बुलेंस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मुख्यमंत्री ने 'स्कूल चलो अभियान' और विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करते हुए विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण के चेक भी वितरित किए।
वासंतिक नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपदवासियों को मिली इन विकास योजनाओं को एक उपहार स्वरूप माना जा रहा है। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments