ब्यूरो चीफ, सीतापुर अमित गुप्ता
सीतापुर। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, पुरवारी टोला, बिसवां में मंगलवार को सत्रारंभ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की व्यवस्थापिका द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात मां सरस्वती की वंदना और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की व्यवस्थापिका श्रीमती किरण सिंघल, उपाध्यक्ष श्रीमती शांति शर्मा, सदस्या श्रीमती श्वेता अरोरा, विद्वत परिषद प्रमुख श्री रुपेश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पंडित शिवानंद दीक्षित द्वारा विधि-विधान से हवन पूजन संपन्न कराया गया। मां अंबे की आरती के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments