योगेन्द्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहांपुर के तत्वावधान में गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विष्णु कुमार शर्मा के निर्देशन में उनके विश्राम कक्ष में किया गया, जिसमें जनपद न्यायालय के सभी न्यायाधीशगण सम्मिलित हुए।
बैठक में निर्देशित किया गया कि आगामी 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सभी न्यायालयों को निर्देशित किया गया कि वे वादों की समय से चिन्हांकन करें तथा पक्षकारों को समुचित रूप से नोटिस तामील कराना सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त, जनपद न्यायालय शाहजहांपुर में 26 अप्रैल 2025 को विशेष लोक अदालत का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्युत अधिनियम, 2003 के अंतर्गत लंबित शमनीय दांडिक मामलों एवं आपराधिक लघु वादों (Petty Offences) का निस्तारण किया जाएगा।
इस बैठक की जानकारी देते हुए प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रियंका सिंह ने बताया कि लोक अदालत के आयोजन का उद्देश्य जनसामान्य को त्वरित, सुलभ एवं सस्ती न्यायिक सेवा उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी स्तरों पर योजनाबद्ध तैयारी की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments