योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशानुसार शुक्रवार को आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक नगर श्री देवेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री संजय कुमार सिंह व प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सीओ ट्रैफिक संजय कुमार सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद को दुर्घटना मुक्त बनाने की दिशा में सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। छात्राओं को रोजमर्रा के जीवन में यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
छात्राओं को निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं के तहत जागरूक किया गया:
कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया। यातायात विभाग की यह पहल जनपद में सड़क सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments