विशेष संवाददाता लखनऊ
लखनऊ। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर वार्ड संख्या 9 स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में मोहम्मद शारिक अलवी, जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार, ने अपने साथियों संग बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मोहम्मद शारिक अलवी ने कहा—
"बाबा साहब ने हमें संविधान का वह अधिकार दिया है जो आज हमें बराबरी से जीने का हक देता है। उनके संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मेरा उद्देश्य है कि मैं उनके विचारों को गांव-गांव तक पहुँचाऊँ और समाज में जागरूकता तथा समानता की भावना को मजबूत करूँ।"
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने "जय भीम" के नारे लगाए और सामाजिक न्याय व संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments