जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पारा थाना क्षेत्र की मोहान रोड चौकी पर ई-रिक्शा चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ई-रिक्शा चालकों के वाहन दस्तावेजों की जांच की तथा यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही वाहन चालकों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान चौकी प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी, उपनिरीक्षक सुबे चंद यादव, उपनिरीक्षक आशीष कुमार एवं कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों के पालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments