तशरीफ़ अली, ब्यूरो चीफ, मेरठ
मेरठ। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) व स्थानीयकरण सतत विकास लक्ष्य (LSDG) पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 को डीपीआरसी मेरठ में हुआ।
यह प्रशिक्षण उपनिदेशक (पंचायत), मेरठ मंडल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें जनपद गाजियाबाद के सभी विकासखंडों से जुड़े 10 लाइन डिपार्टमेंट्स के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के पहले दिन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें राष्ट्रीय प्रशिक्षक, राज्य सलाहकार, हैदराबाद एनआईआरडीपीआर के प्रतिनिधि, एवं संबंधित खंड विकास अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के प्रमुख विषयों में स्थानीयकरण के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति, ग्राम पंचायत विकास योजना की प्रभावी रूपरेखा, एवं विभागीय समन्वय की भूमिका शामिल रहे।
प्रमुख प्रशिक्षकों में
प्रशिक्षण के दौरान सभी वरिष्ठ फैकल्टी, प्रशिक्षक एवं प्रतिभागी अधिकारी पूरे मनोयोग से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को GPDP एवं LSDG के स्थानीय परिप्रेक्ष्य में सशक्त बनाना है, ताकि योजनाओं का धरातलीय क्रियान्वयन बेहतर हो सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments