शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना रोजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम जमुही निवासी एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 अप्रैल 2025 को थाना रोजा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम जमुही जाने वाले रास्ते पर नहर किनारे से समय करीब दोपहर 1 बजे एक अभियुक्त अरविन्द सिंह उर्फ चाइना पुत्र राजेन्द्र सिंह (उम्र 23 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर और एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
पंजीकृत अभियोग:
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
बरामदगी का विवरण:
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
थाना रोजा पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक ने टीम को शाबाशी दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments