योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक लंबे समय से वांछित वारंटी अभियुक्त विजय पुत्र धर्मपाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में की गई।
दिनांक 18 अप्रैल 2025 को समय करीब 2:30 बजे, ग्राम दनियापुर निवासी विजय पुत्र धर्मपाल, जो कि केस संख्या 819/2022, धारा 325, 452, 354, 504, 506 IPC में वांछित चल रहा था, को उसके मकान से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
रामचन्द्र मिशन पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक बार फिर संदेश गया है कि वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी और कोई भी अपराधी कानून की गिरफ्त से बाहर नहीं रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments