योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवायां पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में तेजी दिखाते हुए नामजद अभियुक्त गौरव कुमार और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 12 अप्रैल 2025 को वादी द्वारा थाना पुवायां में तहरीर दी गई थी, जिसमें ग्राम करनापुर निवासी गौरव कुमार पुत्र जदुवीर (उम्र करीब 24 वर्ष) व एक अन्य बाल अपचारी द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने की बात कही गई थी। मामला दर्ज होते ही प्रभारी निरीक्षक श्री हरपाल सिंह बालियान ने स्वयं विवेचना प्रारंभ की और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तत्परता से कार्यवाही शुरू की गई।
थाना पुवायां पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 13 अप्रैल 2025 को सुबह 11:30 बजे जेबा चौपले से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध मु.अ.सं. 292/25, धारा 70(2) बीएनएस, 5(G)/6, 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की जानकारी इस प्रकार है :
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments