योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर, 17 अप्रैल 2025। जनपद की रामचंद्र मिशन थाना पुलिस ने दहेज हत्या के गंभीर अभियोग में वांछित चल रही महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर एक अहम सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दहेज हत्या के मामले में वांछित महिला अभियुक्ता शबरुनिशा पत्नी नसीम, निवासी ग्राम साजनपुर थाना पाली, जनपद हरदोई (वर्तमान निवासी ग्राम रौसर, थाना रामचंद्र मिशन) को आज 17 अप्रैल को दोपहर 12:55 बजे हरदोई चौराहा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्ता के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
अभियुक्ता पर दर्ज अभियोग का विवरण:
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारीगण:
रामचंद्र मिशन थाना पुलिस की इस तत्परता से न सिर्फ पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है, बल्कि अपराधियों में भी कानून का खौफ बना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments