योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर, 29 अप्रैल 2025।
थाना रामचंद्र मिशन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां दहेज हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें थाना रामचंद्र मिशन पर दर्ज मु0अ0सं0 80/25, धारा 85, 80(2) BNS व 3/4 दहेज अधिनियम में वांछित चल रहे अभियुक्त मोअज्जम पुत्र जाकिर खां, निवासी ग्राम बाड़ीगांव, थाना रामचंद्र मिशन, जनपद शाहजहांपुर, को आज दिनांक 29 अप्रैल 2025 को समय करीब 12:10 बजे ग्राम नुसरतपुर उर्फ बाड़ीगांव से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
मोअज्जम पुत्र जाकिर खां, उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी ग्राम बाड़ीगांव, थाना रामचंद्र मिशन, जनपद शाहजहांपुर
पंजीकृत अभियोग का विवरण:
मु0अ0सं0 80/25, धारा 85, 80(2) BNS एवं 3/4 दहेज अधिनियम, थाना रामचंद्र मिशन
गिरफ्तारी का स्थान व समय:
कनेंग स्मृति द्वार, दिनांक 29.04.2025, समय लगभग 12:10 बजे
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments