ड्रेस कोड और सुरक्षा उपकरण न देने पर लाॅयन सिक्योरिटी पर हुई कार्रवाई
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर ठेका कंपनी लाॅयन सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना सफाईकर्मियों को ड्रेस कोड और सुरक्षा उपकरण न देने के कारण लगाया गया।
नगर निगम के जोन-6 के अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि कंपनी को पहले भी दो बार चेतावनी दी जा चुकी थी कि सफाईकर्मी ड्रेस कोड का पालन करें। इसके बावजूद कोई सुधार नहीं किया गया।
1 मई को आलमनगर वार्ड में निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि सफाईकर्मी बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे थे। इस पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए कंपनी पर जुर्माना ठोंक दिया।
नगर निगम का कहना है कि सफाईकर्मियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगम ने सभी ठेका एजेंसियों को नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments