ब्यूरो रिपोर्ट जहीन खान, लखनऊ
मरकज़ी चाँद कमेटी फरंगी महल, लखनऊ ने ऐलान किया है कि आज जिलहिज्ज का चाँद नजर आ गया है। इस एलान के साथ यह तय हो गया है कि इस्लाम धर्म का महत्वपूर्ण पर्व ईद-उल-अजहा (बकरईद) 7 जून 2025, शनिवार को मनाया जाएगा।
कमेटी के प्रमुख मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि देश के कई हिस्सों से चाँद देखे जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद यह घोषणा की गई। मुस्लिम समुदाय में यह पर्व हज़रत इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है।
इस दिन लोग अल्लाह की राह में जानवर की कुर्बानी देते हैं और उसका मांस जरूरतमंदों, रिश्तेदारों और अपने घर के लिए बराबर हिस्सों में बाँटते हैं। बकरईद न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह त्याग, समर्पण और इंसानियत का भी संदेश देती है।
मौलाना खालिद रशीद ने सभी मुसलमानों से अपील की है कि वे इस पर्व को शांति, भाईचारे और धार्मिक अनुशासन के साथ मनाएं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments