ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
जिलाधिकारी ने ईवीएम व वीवीपैट स्ट्रांगरूम का किया जायजा
सीसीटीवी कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की ली जानकारी
सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर दिए दिशा-निर्देश
शाहजहांपुर, 28 मई। आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनज़र जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने बुधवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा के साथ डीएम कंपाउंड स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांगरूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम समेत वेयर हाउस की अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने वेयर हाउस की सुरक्षा, निगरानी और प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षित रख-रखाव व्यवस्था पर संतोष जताया, साथ ही समय-समय पर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से पारदर्शी व सुव्यवस्थित हों।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments