विशेष संवाददाता,लखनऊ
लखनऊ में अवैध रूप से संचालित हुक्काबार पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना कैसरबाग पुलिस द्वारा सिटी होटल पर स्थित 'कैफे टेल' के चौथे फ्लोर पर की गई।
कैफे टेल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध हुक्काबार संचालन से जुड़ी सामग्री बरामद की है।
पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान शाहरुख और अबु नज़र के रूप में हुई है।
इस पूरी कार्यवाही को थाना कैसरबाग के इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के सिटी होटल में अवैध हुक्काबार का संचालन किया जा रहा है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना कैसरबाग पुलिस ने टीम के साथ मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान कैफे टेल के चौथे माले पर अवैध हुक्काबार चलता मिला, जहां से पुलिस ने मौके पर मौजूद दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मौके से हुक्काबार से संबंधित पाइप, तंबाकू, फ्लेवर, कोयले आदि सामग्री भी जब्त की है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल है।
पुलिस ने मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है और जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments